
रूद्रपुर । एसटीएफ की टीम ने जसपुर निवासी 15 हजार के शातिर ईनामी बदमाश को दिल्ली में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बदमाश की पुलिस को लम्बे समय से तलाश थी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देश पर इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है। इसी के तहत लम्बे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी सुधीर कुमार पुत्र दलीप सिंह निवासी पूरनपुर थाना, जसपुर, उधम सिंह नगर के बारे में एसटीएफ को सूचना मिली कि सुधीर कुमार उक्त मॉडल टाउन थाना क्षेत्र दिल्ली में छिप कर रह रहा है । इस सूचना पर कल देर रात्रि में दिल्ली के मॉडल टाउन थाना क्षेत्रन्तर्गत स्थित राजपुरा क्षेत्र में एसटीएफ के निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में गठित एसटीएफ की टीम ने छापा मारकर इस शातिर ईनामी अपराधी गिरफ्तार कर लिया। पकडा गया बदमाश पर गुड मंडी राजपुरा थाना मॉडल टाउन दिल्ली में एक किराए के मकान में छिपकर रह रहा था। वह थाना जसपुर से वाँछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 15000 का ईनाम घोषित किया गया था। पकड़ा गया इनामी अपराधी ने मार्च 2022 में हरिराज सिंह पुत्र भगवंत सिंह निवासी ग्राम पूरनपुर थाना जसपुर को लाठी-डंडों से मारपीट गंभीर रूप से घायल किया था। उसके विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है ।पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, उप निरीक्षक के0 जी0 मठपाल, हेड कांस्टेबल रियाज अख्तर,मनमोहन सिंह,संजय कुमार, सर्विलांस एक्सपर्ट किशन शर्मा आदि भी शामिल थे।

More Stories
IG कुम्भ वाई.एस रावत के निर्देश पर ASP कुंभ जोधराम जोशी का एक्शन,. रोडी बेलवाला क्षेत्र होगा अब अतिक्रमण मुक्त, कुंभ मेला पुलिस के ढाई सौ होमगार्ड्स करेंगे सहयोग, ASP कुंभ जोधराम जोशी ने किया जवानों को संबोधित कर गिनाई प्राथमिकताएं.!
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों के साथ दौड़ मे भाग लेकर जवानो का किया उत्साह वर्धन_प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की सिखलाई एवं प्रशिक्षण का लिया जायजा, RTC मैस, पुलिस लाइन मैस, बैरेक, फार्मेसी, जिम आदि का किया निरीक्षण.!
सेवा क्रांति वेलफेयर के मोनू सिंह ने किया नेक काम, ना जात देखी ना देखा धर्म गंभीर रूप से बीमार के लिए किया रक्तदान !