
प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आज शहर में पैसिफिक गोल्फ एस्टेट सहित विभिन्न आवासीय परियोजनाओं में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग प्रावधान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर मानक पूरे नहीं मिलने पर उनके द्वारा एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए गए। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने आज क्षेत्रीय अभियंताओं के साथ शहर में अवस्थित हाउसिंग प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया। सहस्त्रधारा रोड स्थित पैसिफिक गोल्फ एस्टेट व अन्य में उनके द्वारा मौके पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान तो किया गया है लेकिन मानकों के अनुरूप संचालन नहीं किया जा रहा था। इस पर उपाध्यक्ष ने क्षेत्रीय अभियंताओं को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में सभी में मानकों के अनुसार सुधार सुनिश्चित किया जाए। उपाध्यक्ष ने कहा कि वर्षा जल संग्रहण के प्रावधान का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो कोई अन्य इसका पालन नहीं कर रहा है, उस पर प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूजल के रिचार्ज के लिए वर्षा जल संग्रहण को अपनाना बहुत आवश्यक है।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश