विम्मी ठाकुरी ठाकुर (राष्ट्रीय दिया समाचार) जयपुर
राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी के आश्रम से एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिलने से सनसनी फैल गई.आश्रम के आसपास के लोगों ने बताया है कि ये परिवार 12 जनवरी को उत्तराखंड के देहरादून से आया था. मृतकों में माता-पिता और भाई-बहन शामिल हैं. संदिग्ध अवस्था में चार शव मिलने से आश्रम में सनसनी फैल गई. टोडाभीम पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की पुलिस ने बताया है कि चारों की पहचान उनके आधार कार्ड से की गई है. इसके बाद ही पता चला कि चारों एक ही परिवार के हैं. करौली जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि दो शव बेड पर थे और दो जमीन पर. FSL की टीम भी मौके पर पहुंची. इसके बाद शवों को मोर्चरी ले जाया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों के परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है. उन्होंने कहा कि परिजनों के आने पर ही और जनाकारी का पता लगाया जा सकेगा.
मामला मेहंदीपुर बालाजी के ‘समाधि वाली गली’ के ‘राधा कृष्णा आश्रम’ के रूम नंबर 119 का है. मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार उपाध्याय (60 साल), कमलेश (55 साल), नितिन (32 साल) और नीलम (25 साल) के रूप में हुई है.
टोडाभीम पुलिस थानाधिकारी देवेंद्र शर्मा और पुलिस उपाधीक्षक मुरारीलाल मीणा मय भी मौके पर पहुंचे थी. मामले में हर एंगल से जांच चल रही है. पुलिस को अब तक इस घटना के पीछे किसी पुख्ता कारण का पता नहीं चला है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नितिन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नियमित कर्मचारी थे. उनके पिता एक अधिकारी की गाड़ी चलाते थे. नितिन ने अपने नाम पर कमरा बुक कराया था. पुलिस ने बताया कि शाम को जब सफाई कर्मचारी कमरा साफ करने पहुंचा तो उसने वहां चार शव देखे. इलाके में खबर फैलने के बाद लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं. लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

More Stories
मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की तैयारियां परखीं, यूएसडीएमए में टेबल टाॅप एक्सरसाइज का आयोजन, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल, मुख्यमंत्री करेंगे माॅक ड्रिल का निरीक्षण