
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पटेल मार्ग में एक बंद घर में युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के घर के पास ही एक सब्जी वाली सब्जी बेचती है। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक कई दिनों से दिखाई नहीं दे रहा था। सब्जी बेचने वाली ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रतीक गर्ग के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को घर से बाहर निकालकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि युवक के माता-पिता की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। युवक घर मे अकेला रहता था। वहीं आसपास वालों ने बताया वह काफी समय से नशा भी करता था। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

More Stories
कच्ची शराब माफियाओं पर काल बनकर टूटी उधमसिंह नगर पुलिस,बीते 5 दिन में 115 मुकदमे दर्ज कर 106 तस्करो को किया गिरफ्तार,आरोपियों के कब्ज़े से 2,822 लीटर कच्ची शराब की बरामद,61 शराब की भट्ठीया की ज़मीदोज़,1,47,645 लीटर लहन को किया नष्ट, शराब तस्करी में प्रयुक्त कई वाहन किये सीज !
कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने एसएसपी देहरादून से की मुलाक़ात,सोशल मीडिया पर फ़र्ज़ी पोस्टों पर रोक लगाने के लिए सौपा ज्ञापन !
किसी की जान को दिखा खतरा तो शांहनवाज़ ने फिर से तोड़ दिया अपना रोज़ा, इंसान की जान बचाना सब से बड़ी इबादत -शांहनवाज़ !