देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लोसरी और माध्यमिक विद्यालय जैनबिष्ट में नशामुक्ति जागरूक युवा संगठन की ओर से बुधवार को छात्र-छात्राओं और क्षेत्रवासियो को नशे के प्रति जागरूक किया। साथ ही छात्रों को बरसात से बचने के लिए सामग्री भी वितरित की गई।
देवाल के विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए डीएवीदेहरादून छात्रसंघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट ने कहा कि विकासखंड देवाल को नशा मुक्त बनाना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि नशा जीवन को नष्ट कर देता है। वर्तमान समय में युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा इसकी गिरफ्त में आ चुकी है। जिसका परिणाम यह है कि उनका जीवन बर्वाद हो रहा है। इसलिए यदि आज से ही उन्हें नशे के घायत परिणामों के बारें में उचित जानकारी दी जाती है तो उनका जीवन सुधर सकता है। जिला पंचायत के सदस्य आशा धपोला ने कहा कि समाज में नशे का कारोबार चलाने वालों के प्रति कठोर कार्रवाई किये जाने की आवश्यकता है। ताकि नशे के कारोबारियों पर अंकुश लग सके। नशामुक्ति अभियान के संयोजक माईकल मेहरा ने कहा कि उनके संगठन की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि क्षेत्र के गांव-गांव और स्कूलों तक पहुंच कर लोगों को और छात्रों को नशे के दुष्प्ररिणामों के प्रति जागरूक किया जाए। इस मौके पर केदार सिंह धपोला, सुरेंद्र भंडारी, याल मेहरा, जितेंद्र बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, माइकल मेहरा, महिपाल सिंह आदि मौजूद थे।

More Stories
भारत विकास परिषद की मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर द्वारा बी डी इंटर कॉलेज में बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का किया आयोजन, समागम मे मौजूद सभी छात्राओं को युवा अवस्था मे होने वाली बीमारियों को लेकर किया गया जागरूक.!
राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने किया जिला चिकित्सालय का ओचक निरिक्षण,मरीज़ो से बात कर मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायज़ा, अस्पताल की साफ सफाई देख चिकित्सा अधीक्षक को दीं शाबाशी,
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही कांग्रेस – गणेश जोशी