देश के जाने माने संत और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पायलट बाबा का निधन हो गया……
हरिद्वार: देश के जाने माने संत और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पायलट बाबा का निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हुआ. उन्हें हरिद्वार में समाधि दी जाएगी. वह भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर थे इसलिए उन्हें पायलट बाबा के नाम से प्रसिद्धि मिली. पाकिस्तान से हुए 2 युद्ध में फाइटर पायलट की भूमिका निभाई, उसके बाद संन्यास लिया था।
पायलट बाबा के इंस्टा अकाउंट पर उनके महासमाधि की जानकारी गई. सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर लिखा गया- ओम नमो नारायण, भारी मन से और अपने प्रिय गुरुदेव के प्रति गहरी श्रद्धा के साथ, दुनिया भर के सभी शिष्यों, भक्तों को सूचित किया जाता है कि हमारे पूज्य गुरुदेव महायोगी पायलट बाबाजी ने आज महासमाधि ले ली है. उन्होंने अपना नश्वर शरीर त्याग दिया है।


More Stories
रायपुर क्षेत्र में हुए वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को दून पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझाया, घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घर पर काम करने वाला नौकर ही निकला घटना का सूत्रधार
प्रेमनगर क्षेत्र मे हुई मारपीट की घटना का संज्ञान लेकर पुलिस स्वयं बनी वादी, दोनों ही पक्षों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर घटना में शामिल 2 महिलाओं सहित 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन