
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मतगणना तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर बिना पास के अनुमति नहीं दी जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के अधिकृत एजेंटों के पास मतगणना दिवस पर निर्वाचन कार्यालय से बनाये जायेंगे।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मतगणना स्थल राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी नगर में ईवीएम की मतगणना हर विधानसभा की अलग-अलग कक्ष में की जायेगी तथा ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना जीआईसी के हॉल में की जायेगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए अधिकृत एजेंटों के लिए फॉर्म-18 भरना अनिवार्य है। उन्होंने पार्टी प्रतिनिधियों को कहा कि फॉर्म-18 भरकर एक जून तक जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायें, जिससे एजेंटों की नियुक्ति मतगणना में की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विधानसभाओं की ईवीएम मतगणना 76 टेबलों में 78 राउंड में की जायेगी, जिसमें विधानसभा यमकेश्वर की 12 टेबलों में 15 राउंड, पौड़ी 14 टेबलों में 12 राउंड, श्रीनगर की 14 टेबलों में 13 राउंड, चौबट्टाखाल विधानसभा की 12 टेबलों पर 14 राउंड में की जायेगी। जबकि, विधानसभा लैंसडौन की 14 टेबलों में 10 राउंड और कोटद्वार विधानसभा की 10 टेबलों में 14 राउंड में मतगणना की जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, सीओ पुलिस अनुज कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, बीडीओ दृष्टि आनंद व राजनैतिक दलों से जगत किशोर बड़थ्वाल, संजय बलूनी, संजय रावत, शशि रतूड़ी, विनोद नेगी, शिव सिंह, देवानंद नौटियाल, त्रिलोक सिंह रावत, जसपाल सिंह नेगी सहित अन्य उपस्थित थे।

More Stories
देहरादून की डालनवाला पुलिस ने पत्नी के कातिल को किया गिरफ्तार, आरोपी ने मामूमी से कहासूनी मे पाठल से काटकर कर दीं थी अपनी पत्नी की हत्या,
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द