राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। जनपद पौड़ी की कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र में एक शराब व्यवसाई द्वारा आज सुबह देवी रोड़ स्थित तड़ियाल चौक पर गोली चलाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार शराब व्यवसाई द्वारा चलाई गई गोली का पहला राउंड मिस हो जाने के बाद दूसरे राउंड में हवाई फायर करने पर फायर हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार शराब व्यवसाई का नाम सिम्मलचौड़ निवासी अभिषेक कठैत उर्फ रिज्जु बताया जाता है। आज उसका तड़ियाल चौक शिबबूनगर निवासी शक्ति तड़ियाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि रिज्जु ने युवक को गोली मारने की धमकी दे डाली। रिज्जु ने मौके पर पहुँचकर जब देशी पिस्टल शक्ति पर तानी तो पहले राउंड में फायर मिस हो गया, लेकिन दूसरे राउंड में रिजजु ने फायर चेक करने के लिए हवाई फायर किया तो फायरिंग हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर तड़ियाल चौक पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

More Stories
देहरादून की डालनवाला पुलिस ने पत्नी के कातिल को किया गिरफ्तार, आरोपी ने मामूमी से कहासूनी मे पाठल से काटकर कर दीं थी अपनी पत्नी की हत्या,
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द