
सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार ) नैनीताल
नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में बीती रात कारित गंभीर अपराध के घटनास्थल का एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने निरीक्षण किया है जहां पर कुछ लोगों ने बाहर से नकाब पहनकर स्वयं को SOG कर्मचारी बताकर गोरापड़ाव में घटनास्थल मौके पर मौजूद लोगों को डराया-धमका कर मौजूद लोगो से रुपये, चैन एवं मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गये थे एसएसपी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए डकैती की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर मामले के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित का गठन किया है जिसमे करीब चार दर्ज़ेन पुलिस के काबिल अधिकारियो और कर्मचारियों को नियुक्ति किया है जिसमे SP Crime, SP City Haldwani, CO Haldwani, CO Lalkuan, विभिन्न थाना प्रभारी, SOG, ADTF, Cyber Team एवं Crime Specialists को शामिल किया गया है।इस विशेष टीम के प्रभारी SP City मनोज कत्याल एवं सह-प्रभारी क्षेत्राधिकारी अमित सैनी को बनाया गया है।साथ ही BDS/डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ घटनास्थल की विभिन्न कोणों से गहन जांच कर रहे हैं।एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना का रिव्यू लिया गया तथा विभिन्न टीमों को अलग-अलग टास्क एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गठित टीम घटना से जुड़े तकनीकी साक्ष्य, CDR, CCTV फुटेज एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच एवं अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !