
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को देहरादून से सड़क मार्ग के जरिए मसूरी पहुंचे। उनके दौरे को लेकर शहर से लेकर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मसूरी पहुंचने पर उपराष्ट्रपति ने हाथ जोड़कर स्थानीय लोगों का अभिवादन किया।
उपराष्ट्रपति के अकादमी पहुंचने पर निदेशक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी अकादमी पहुंचे। उपराष्ट्रपति ने अकादमी परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके बाद वे वर्ष 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षुओं के द्वितीय चरण के व्यावसायिक प्रशिक्षण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में उपराष्ट्रपति प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित भी करेंगे।
उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मसूरी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। अकादमी क्षेत्र के साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर मसूरीवासियों में उत्साह नजर आया। सड़क किनारे मौजूद लोगों ने उनका अभिवादन किया, जिस पर उपराष्ट्रपति ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान, 200 से अधिक किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक