-विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के अंतर्गत बदरीनाथ हाइवे पर विभिन्न स्थानों पर हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग अवरूद्ध होने से यात्रियों को हो रही परेशानियों को लेकर शनिवार को बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी चमोली से मिला तथा हाइवे को सुचारू रखने की मांग उठायी।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधायक लखपत बुटोला का कहना है कि बदरीनाथ हाइवे चमोली के पास नन्दप्रयाग में ढेड माह के आस-पास से राष्ट्रीय हल्की बारिश में भी अवरूद्ध हो रहा है। जिससे बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हालांकि प्रशासन की ओर से नंदप्रयाग-कोठियालसैण बाइपास से वाहनों की आवाजाही करवायी जा रही है लेकिन यह बाइपास मार्ग काफी संकरा है जिससे यहां वाहन जाम में फंस रहे है और यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कते हो रही है। इसी प्रकार जिले के अन्य स्थानों पर पोखरी, कर्णप्रयाग, जोशीमठ, टंगणी, पागलनाला, छिनका में भी बार-बार मार्ग अवरूद्ध हो रहा है। उनका यह भी कहना है कि नंदप्रयाग में हाइवे ठीक न होने के पीछे ठेकेदार का भुगतान न किया जाना और सड़क के नीचे काश्तकारों की भूमि का मुआवजा न मिलना भी बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ हाइवे को लेकर शासन प्रशासन की उदासीनता घोर लापरवाही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि तत्काल नंदप्रयाग के नीचे भूमिधर कृषकों की दबान वाली भूमि का मुआवजा देकर मलवा हटाने की अनुमति दी जाए, भूस्खलन से प्रभावित स्थानों पर स्थायी समाधान किया जाए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक लखपत बुटोला, मनीष नेगी, उषा रावत, संदीप झिक्वाण, अरविंद नेगी आदि शामिल थे।

More Stories
लावारिस शव की शिनाख्त के दौरान पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी, निकली गैर इरादतन हत्या, 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्धों को लाया गया थाने
मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग, प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : मुख्यमंत्री