*मंत्री गणेश जोशी की ताई का हुआ निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई।
*देहरादून, 24 दिसंबर। काबीना मंत्री गणेश जोशी की ताई श्रीमती आनंदी जोशी धर्मपत्नी स्वर्गीय नारायण दत्त जोशी (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी) के निधन पर नेशविला रोड़ स्थित उनके निजी आवास पर भारी संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी को सरकार की व्यवस्था अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार, बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्गार्थ अग्रवाल, अजीत चौधरी, पूनम नौटियाल, मनजीत रावत, सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल, अनुज रोहिला, आरएस परिहार सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहे।


More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा