उत्तराखंड में सीएम धामी की सख़्ती यहाँ 4 कर्मचारी हो गए निलंबित जानिए क्या हैं मामला…..
देहरादून: ऋषिकेश-श्रीनगर-रुद्रप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना के मामले में सीएम धामी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने कड़े एक्शन लेते हुए तपोवन चेकपोस्ट में वाहन की चेकिंग नहीं करने पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए चार परिवहन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
इनमें चेकपोस्ट प्रभारी यशवीर सिंह बिष्ट, कनिष्ठ सहायक विवेक उनियाल, परिवहन उप निरीक्षक मेहताब अली और परिवहन आरक्षी अमर सैनी शामिल हैं। यहां तैनात दो परिवहन कर्मचारियों को उनके मूल विभाग वापस भेजा गया है।
आपकों बता दे कि, रुद्रप्रयाग के रैंतोली गांव के निकट 15 जून को एक टैंपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 15 व्यक्तियों की मृत्यु हुई और 11 व्यक्ति घायल हुए।
जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि दुर्घटना का कारण चालक की मानवीय भूल, रातभर वाहन चलाना और थकान अथवा नींद आना है। वाहन में निर्धारित से अधिक सवारियां थीं।
जांच रिपोर्ट में पुलिस व परिवहन चेकपोस्ट पर वाहन की जांच न करने का भी उल्लेख है। संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने चार कार्मिकों को निलंबित कर दिया है।
साथ ही तपोवन चेकपोस्ट से दुर्घटना स्थल के बीच तैनात सचल दल द्वारा वाहन की चेकिंग न करने के आरोप में दो सचल दल के प्रभारियों परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी और परिवहन कर अधिकारी जगदीश चंद्र को आरोप पत्र जारी किया गया है।
इस क्षेत्र के अंतर्गत तैनात पुलिस विभाग के कार्मिकों द्वारा चेकिंग न किए जाने के विषय में पुलिस महानिदेशक को अनुशासनिक कार्यवाही के लिए पत्र भेजा गया है।


More Stories
डीएलएसए देहरादून का विशेष सघन निरीक्षण के दौरान नामचीन स्कूल क़ी बसों मे मिली बड़ी खामिया, निरिक्षण के दौरान एक्टिवा पर सर्कस के करतब दिखाते दिखी महिला को देखकर हैरान हुआ चेकिंग दस्ता,
एसएसपी अजय गणपति ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जनपद के मुख्य दुर्घटना संभावित स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों का किया निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप जागरूकता सप्ताह में विशेषज्ञों ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां, “वन हेल्थ, वन एक्शन रू एएमआर की रोकथाम के लिए अभी करें प्रयास” थीम पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार ,100 से अधिक पीजी छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया प्रतिभाग.!