उत्तराखंड में BSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची; आकाश आनंद की वापसी, मायावती भी करेंगी प्रचार……
देहरादून: बसपा सुप्रीमो मायावती भी मंगलौर में प्रचार करने आएंगी। बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी गई है। इस सूची में एक बात गौर करने वाली है कि मायावती के बाद आकाश आनंद का नाम है। इसे राजनीतिक विशेषज्ञ आनंद की वापसी के तौर पर देख रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा उप-चुनाव के लिए 13 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।
मंगलौर सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पार्टी प्रमुख मायावती सहित आकाश आनंद और अन्य लोग पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। लिस्ट में बड़ा नाम भतीजे आकाश आनंद का है। जिन्हें लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मायावती ने पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था लेकिन एक बार फिर उनके नाम से यह साफ हो गया है कि पार्टी में उनकी वापसी अब तय हो गई है। वहीं बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी गई है। मंगलौर सीट से बसपा ने पार्टी की ओर से दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को ही टिकट दिया है।
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ और मगंलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के 40 स्टार प्रचारक दोनों सीटों पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने यह सूची जारी की है।


More Stories
डीएलएसए देहरादून का विशेष सघन निरीक्षण के दौरान नामचीन स्कूल क़ी बसों मे मिली बड़ी खामिया, निरिक्षण के दौरान एक्टिवा पर सर्कस के करतब दिखाते दिखी महिला को देखकर हैरान हुआ चेकिंग दस्ता,
एसएसपी अजय गणपति ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जनपद के मुख्य दुर्घटना संभावित स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों का किया निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप जागरूकता सप्ताह में विशेषज्ञों ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां, “वन हेल्थ, वन एक्शन रू एएमआर की रोकथाम के लिए अभी करें प्रयास” थीम पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार ,100 से अधिक पीजी छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया प्रतिभाग.!