उत्तराखंड में अग्निवीरो को लेकर सीएम धामी का आया बड़ा बयान, सरकार लेने जा रही ये फैसला, आरक्षण पर भी ले सकती हैं फैसला…..
देहरादून: मोदी सरकार ने देश में अग्निवीर योजना शुरू की हैं तभी से इसको लेकर विपक्षी विरोध करने में जुटे हैं हालांकि इस योजना को लेकर केंद्र सरकार कई बदलाव भी कर रही हैं वही राज्य सरकारे भी कई निर्देश इसको लेकर जारी कर चुकी हैं।
उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा की अग्निवीर योजना देश में आई थी उस समय ही हमने बैठक कर 15 जून 2022 को मैंने ट्वीट किया था की राज्य के जीतने भी विभाग हैं उसमे देश सेवा करके आएं हमारे भाइयों को प्राथमिकता दी जाएगी।
वही सीएम धामी ने साफ कहा की अगर आरक्षण की भी जरूरत होगी उसका भी प्रावधान करना होगा कैबिनेट में लाकर उसे भी मंजूरी दी जाएगी और अगर एक्ट भी लाना होगा तो विधानसभा के माध्यम से लाया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त