
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून से मसूरी ट्रैक रूट का पैदल निरीक्षण करते हुए इस मार्ग पर बेसिक सुविधाओं का अवलोकन किया।
उन्होंने एमडीडीए को निर्देश दिए कि ट्रैक के नैचुरल लुक को बरकरार रखते हुए इस मार्ग पर देश – विदेश से आने वाले ट्रैकर्स, टूरिस्ट और आम – जनमानस को बैठने, खाने – पीने, शौचालय इत्यादि की बेसिक सुविधाएं डेवलप की जाए। बेहतर स्वच्छता, रूट मार्गदर्शन हेतु आकर्षक साइनेज और रेलिंग लगाई जाए। इसके साथ ही सुरक्षा और आपातकालीन उपाय भी किए जाएं।
अवलोकन के दौरान उन्होंने सीनियर सिटीजन और पुराने ट्रैकर्स से भी बातचीत की तथा उनके द्वारा प्राप्त फीडबैक को भी रूट डेवलपमेंट में शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थित दूसरे ट्रैकिंग रूट को भी और बेहतर बनाया जाएगा जिससे देश- विदेश से आने वाले टूरिस्ट और ट्रैकर्स उत्तराखंड की नैसर्गिकता, सुंदरता और वसुधैव कुटुंबकम की संस्कृति का आनंद ले सके तथा यहां से अच्छे अनुभव लेकर जाएं।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पराग धकाते सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, 21 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं 33 का शिलान्यास
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर निर्णायक कार्रवाई कर रही धामी सरकार, विजिलेंस को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ स्वतंत्र कार्रवाई की छूट, 1064 ऐप से आम जनता को मिला शिकायत का प्रभावी माध्यम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, 21 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं 33 का शिलान्यास,टनकपुर एवं बनबसा में ₹86.83 करोड़ की लागत से विकसित होगी आधुनिक जल निकासी व्यवस्था, जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान, माँ पूर्णागिरि धाम में ₹45 करोड़ की लागत से रोपवे निर्माण और टनकपुर में ₹237.74 करोड़ से आधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण गतिमान।