
“जहां सब शुद्ध और स्वच्छ है वहां स्वास्थ्य महिमा और खुशी बनी रहेगी ”
इस पंक्ति से प्रेरणा ले सभी को एक मुहिम बनाने के प्रयास के साथ आज सहस्त्रधारा के प्रसिद्ध प्राचीन द्रोण मंदिर के पास मिलकर सफाई अभियान चलाया गया।


एल आई सी एचएफएल एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था ने सहस्त्रधारा द्रोण मंदिर समिति ,व्यापार मण्डल एवं कार्लिगार्ड पंचायत समिति आदि लोगो ने इसमें अपना सहयोग दिया । प्रसिद्ध तप स्थली होने के कारण यह बहुत भारी संख्या मे लोग आते है और इसी के चलते यहां कचरे का भी अंबार लगता जा रहा था इस को व्यवस्थित करने हेतु सुबह सभी साथियों ने मिलकर मंदिर के सामने कचरे को ढेर को साफ कर उसमे से सूखे कचरा को हररावाला स्थित स्वच्छता केंद्र भेजा गया । वेस्ट वॉरियर्स संस्था से शोमिता ने सबको सफाई अभियान का महत्त्व और आस पास के निवासियों को वेस्ट सेग्रीगेशन पर हमे खुद इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए के बारे मैं बताया।
सफाई अभियान के बाद एक जागरूकता बोर्ड मंदिर के पास मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं आज के अतिथि श्री भगत रावत जी द्वारा लगाया गया और मंदिर के आसपास 10 पौधे भी लगाए गए। इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए वेस्ट वॉरियर्स संस्था से असलम खान, आकाश मालिक आदि एवं सहस्त्रधारा से अनूप पयाल, दिनेश,रमेश , विजेंदर आदि मौजूद रहे।


More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!