
मुज़फ्फरनगर की *थाना सिविल लाईन पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ मे 02 अभियुक्तगण घायल सहित कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए है पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से कुल 15 तमंचे व 02 पिस्टल बने हुए, 04 तमन्चे अधबने, कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व 01 इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है प्राप्त जानकरी के अनुसार -दिनांक 25.05.2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संधावली कट के पास कुछ व्यक्ति अवैध असलाह बना रहे हैं । इस सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान संधावली कट के पास बने खण्डहर के पास पहुंचे जिसमें से कुछ रोशनी व खटखट की आवाज आ रही थी । पुलिस टीम द्वारा बन्द पडी फैक्ट्री के कमरे की घेराबंदी की गयी । तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर चिल्लाया जिस पर चार बदमाशों द्वारा कमरे की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया गया तथा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दो बदमाश 01. शमीम उर्फ सोनू पुत्र मेहरदीन व 02. विशाल पुत्र बबलू घायल हो गए तथा 02 अभियुक्तगण 03. अदनान पुत्र मन्साद व 04. मुर्सलीन पुत्र शफीक को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है । घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 15 तमंचे व 02 पिस्टल बने हुए, 04 तमन्चे अधबने, कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण तथा 01 इलैक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गयी है । घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* शमीम उर्फ सोनू पुत्र मेहरदीन निवासी सोन्टा थाना बाबरी जिला शामली हाल नसीरपुर रोड मासूम त्यागी घर्मकाँटा के पास सुभाषनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर । ( घायल )
*2.* विशाल पुत्र बबलू निवासी खुब्बापुर थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर । ( घायल)
*3.* अदनान पुत्र मन्साद निवासी ग्राम हुसैनपुर बोपाडा थाना मन्सूरपुर मुजफ्फरनगर ।
*4.* मुर्सलीन पुत्र शफीक निवासी मौ0 सुभाषनगर थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर ।
*बरामदगी का विवरण-*
🔹 13 तमंचे 315 बोर बने हुए
🔹 02 तमंचे 32 बोर बने हुए
🔹 01 पिस्टल 9 एमएम
🔹 01 पिस्टल 32 बोर
🔹 04 तमंचे अधबने
🔹 06 जिन्दा व 04 खोखा कारतूस
🔹 01 इलैक्ट्रिक स्कूटी
🔹 अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण ।( 1. एक ड्रील मशीन लाल रंग की 2.एक पिलास नीली रबड का 3. दो मार्कर काले रंग के 4.एक फीता नाप तोल करने के लिये स्टील का 5. दो कवुआ प्लास लाल व नील रंग के 6. एक नोव पिलास लाल रबड का 7. दो गोल रेती 8. दो चकौर रेती बडी एक पर रबड की सफेद बेट चढी है 9. एक चुडी काटने वाली मसूक का लोहे का हैण्डल 10.एक आरी छोटी मय ब्लैड लाल रंग 11. सत्तरह बैरल 32 बोर 12. दो पैचकस लाल बैंट के 13. एक शिंकजा लाल रंग 14. लोहा पीटने का बैस लोहे का 15. चार लोहे के पाईप छोटे बडे 16. एक पाईप व राँड लोहा 17. छोटे आरी के 30 ब्लैड 18. लोहे की 05 पत्ती 19. छोटे बडे लोहे के छेद करने वाले 16 बरमे 20. स्प्रींग 31 छोटी बडी 21. बैरल की 25 गुल्ली लोहा 22. फायरिंग पिन बनाने वाली 16 लोहे की राँड 23. रेडीमेड 12 रिपीट 24. आठ 32 बोर तमन्चे की बाँडी की लोहे की पत्ती 25. दो पत्ती लोहा फ्रैम काटने हेतु निशान लगे हुये 26. दस पीतल की पत्ती तमन्चे का बाहरी फ्रैम 27. बट की पत्ती फ्रैम बना हुआ लोहा 28. इन्जैक्टर 04 लोहा पत्ती 29. चुडी काटने की दो डाई लोहा 30.. पीतल की 15 बैल्डिंग रोड 31. एक ट्रैगर लोहा 32. एक हैमर लोहा 33. एक छेनी लोहा 34. छोटी 28 लोहा पत्ती 35. एक फ्रैम तमन्चा 32 बोर सिल्वर का 36. सात कटिंग सिल्वर 37. एक पैचकस छोटा काली बैट का 38. एक सरिया लोहा चकौर दो ढाई फीट लम्बी 39. एक गैस सिलण्डर 05 ली0 एलपीजी 40. एक पाईप मय बर्नर व रेगुलेटर के बैल्डिंग के काम आने वाला 41. एक हथौडा लोहा बैट लकडी 42. एक पानी का डिब्बा प्लास्टिक 43. तीन तमन्चे अधबने 32 बोर सिंगल बैरल 44. एक तमन्चा अधबना 32 बोर डबल बैरल 45. एक इमरजेन्सी लाईट) )
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0- 129/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5/25/28 आयुध अधिनियम थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शमीम उर्फ सोनू उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 232/2011 धारा 3,35,5/25 आर्म्स एक्ट थाना तितावी मुजफ्फरनगर ।
*2.* मु0अ0सं0 1675/2013 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर ।
*3.* मु0अ0सं0- 129/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5/25/28 आयुध अधिनियम थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त विशाल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 76/24 धारा 147,148,323 भादवि थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।
*2.* मु0अ0सं0 224/25 धारा 119(1),123,137(2),351(2),77 बीएनएस व 67आईटी एक्ट थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ।
*3.* मु0अ0सं0 10/25 धारा 303(2),317(2),318(4), 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर ।
*4.* मु0अ0सं0 693/2025 धारा -303(2),317(2), 305 बीएनएस थाना ज्वालापुर, हरिद्वार उत्तराखण्ड ।
*5.* मु0अ0सं0- 129/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5/25/28 आयुध अधिनियम थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त अदनान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 193/2025 धारा 109(1),190,191(2),191(3) बीएनएस व 3/4/25/27 आयुध अधिनियम थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर ।
*2.* मु0अ0सं0- 129/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5/25/28 आयुध अधिनियम थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त मुर्सलीन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0- 129/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5/25/28 आयुध अधिनियम थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका अवैध शस्त्रों के निर्माण का एक संगठित गिरोह है। हमलोग अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हैं तथा उन्हे मांग के आधार पर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। हम लोग सुनसान स्थान पर अवैध शस्त्र निर्माण की फैक्ट्री लगाते हैं। हमलोग पुलिस से बचने के लिये अपनी स्थान बदलते रहते हैं। आज हम फैक्ट्री में अवैध शस्त्रों के निर्माण कर रहे थे कि पुलिस द्वारा हमे पकड लिया गया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 महावीर सिंह चौहान थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर ।
*2.* वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर ।
*3.* उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिंह थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर ।
*4.* उ0नि0 सतेन्द्र सिंह ढिल्लो थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर ।
*5.* का0 408 अंकित चौधरी थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर ।
*6.* का0 1923 सुधीर कुमार थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर ।
*7.* का0 58 ब्रह्मदेव थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर ।
*8.* का0 1136 सैनी कुमार थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर ।
*9.* का0 1621 मोहित यादव थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर ।
*नोट-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना सिविल लाईन पुलिस टीम को 25,000/- रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

More Stories
अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
हल्द्वानी में सीएम धामी ने क्रिएटर, इंफ्लूएंसर्स और वॉलेंटियर्स के साथ किया संवाद, फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी
कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल – हल्द्वानी में सीएम धामी ने 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का किया शिलान्यास