
चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन एसएस संधू ने आज जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के दृष्टिगत जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट का निरीक्षण का व्यस्थाएं देखी इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं चाकचैबंध रखी जाए। उन्होंने आने वाले मेहमानों के आवागमन एवं सुरक्षा आदि समस्त व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन के साथ ही जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से जनपद सीमा अन्तर्गत कुरसला बैण्ड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया ।
इस अवसर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी नीतिशमणी त्रिपाटी, निदेशक एयरपोर्ट प्रभाकर मिश्रा, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी डोईवाल शैलेन्द्र सिंह नेगी सहित एमडीडीए एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!