देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कैंप कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास में विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में आए रुद्रप्रयाग जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं को नए दायित्व हेतु शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा हम सबने मिलकर राज्य की जनता के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा हमारा यह कर्तव्य होना चाहिए कि आगे बढ़कर हम सभी अपनी पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाएं। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों के विकसित होने से ही राज्य विकसित होगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे उत्तराखंड राज्य को आगे ले जाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।

More Stories
सहस्त्रधारा रोड के पास स्थित स्पा सेन्टर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, अनैतिक देह व्यापार के धंधे को संचालित कर रही महिला को किया गिरफ्तार
छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला, *साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल अपराधों तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरुक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारंभ