
देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की वारदात को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक और एसएसपी देहरादून को तलब कर स्थिति की समीक्षा की और मामले के शीघ्रता शीघ्र खुलासे के सख्त निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वारदात में जिन भी लोगों एवं गिरोह का हाथ है उन्हें जल्द से जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। हमारा प्रदेश एक शांति प्रिय प्रदेश है और क़ानून व्यवस्था की स्थिति को यहाँ किसी भी दशा में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
उहोने यह भी कहा कि इस बात की भी तह तक जाना चाहिए कि स्थापना दिवस और उस पर देहरादून में vvip मूवमेंट के कारण कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद घटना कैसे घटित हुई?
कहाँ कमी रह गई तथा इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है?
भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो यह भी सुनिश्चित किया जाये।
मुख्यमंत्री के कड़े रुख को देखते हुए डीजीपी एवं पुलिस कप्तान देहरादून ने सुनिश्चित किया है कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को शीघ्रता शीघ्र सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा और किसी भी प्रकार प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं शांतप्रिय माहौल को बाहर के प्रदेशों के अपराधी तत्वों के द्वारा बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

More Stories
रुद्रप्रयाग पुलिस ने बेस कैंप केदारनाथ में किया भण्डारे का आयोजन, डोली के साथ वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भण्डारे का प्रसाद।
हरिद्वार क़ी बाहदराबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से चोरी के 10 दो पहिया वाहन किये बरामद, पकड़ा गया आरोपी अपने नशे क़ी लत को पूरा करने के लिए देता था वाहन चोरी क़ी घटना को अंजाम, शातिर चोर पहले भी वाहन चोरी मे खा चूका है जेल क़ी रोटियां.!
कैंची धाम के पास दुःखद सड़क हादसा,हादसे मे वाहन चला रहे युवक क़ी दर्दनाक मौत, SDRF ने चार घायलों को गंभीर हालत मे पहुंचाया अस्पताल, बरेली से कैंची धाम जा रहे थे श्रद्धांलु !