
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
मख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंच कर ओम पुल स्थित गंगा घाट में आयोजित कार्यक्रम “शिव समागम” में प्रतिभाग किया साथ ही विभिन्न प्रदेशों से उत्तराखंड आए शिवभक्त कांवड़ियों के चरण पखार कर स्वागत किया एवं उन्हें सम्मान स्वरूप गंगाजल भेंट किया। इसके बाद हर की पैड़ी से लेकर नारसन बॉर्डर तक हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई।सीएम धामी ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र जगह मां गंगा एवं भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद है।राज्य सरकार को कांवड़ियों का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है, कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाकर सरकार इस यात्रा में कांवड़ियों का सहयोगी बनकर कार्य कर रही है।कांवड़ियों की सेवा करना सभी के लिए पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप, शौचालय, पार्किंग, टीन शेड, विश्राम स्थल की पर्याप्त व्यवस्था की है।पिछले वर्ष के तुलना में इस वर्ष व्यवस्थाओं को और अधिक सुधारा गया है। उन्होंने कहा पिछले वर्ष कांवड़ यात्रा में करीब चार करोड़ से अधिक कांवड़िए उत्तराखंड आए थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के उत्तराखंड आने का अनुमान है, जिसके लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह तैयार है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आस्था एवं विकास के साथ सनातन संस्कृति के संरक्षण का कार्य कर रही है। कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ने सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यों की भी मुक्त कंठ से सराहना की।कांवड़ मेला अब पूरी तरह अपने चरम पर पहुंच चुका है और गंगा घाटों से लेकर हाईवे केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। समूची धर्मनगरी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। कांवड़ियों का स्वागत करने के लिए नगर विधायक सहित कई नेता और मंत्री भी सीएम धामी के साथ माैजूद रहे।

More Stories
धर्म नगरी मे अधर्म का दिखा खौफनाक मंज़र,कलयुगी बेटे ने नशे मे माँ को मारी गोली, घायल माँ एम्स ऋषिकेश मे लड़ रही मौत से लड़ाई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जाँच पड़ताल की शुरू.!
पटेलनगर क्षेत्र में हुई स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
रिया थापा को न्याय दिलाने की मांग पहुंची मोथरोवाला, क्षेत्र के लोगो ने निकाला कैंडल मार्च