देहरादून। जय श्री राम व भारत माता की जयघोष के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में चर्चित समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया। विधेयक के पेश होने के बाद भाजपा विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी की। और सीएम धामी को बधाई दी।11 बजकर 25 मिनट पर स्पीकर ऋतु खंडूडी ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी।
भोजनावकाश के बाद यूसीसी विधेयक पर चर्चा की जाएगी। इससे पूर्व, सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता विपक्ष आर्य व प्रीतम सिंह ने कहा विधेयक पर चर्चा कराई जानी जरूरी है।

यूसीसी की एक्सपर्ट्स कमेटी की रिपोर्ट पहले सदन में पेश की जानी चाहिए थी। ड्राफ्ट के अध्ययन को समय मिलना चाहिए।
लेकिन सरकार विपक्ष को वंचित किया जा रहा है। आर्य ने प्रश्नकाल निलंबित होने पर कार्य संचालन नियमावली की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रश्न करने केअधिकार को खत्म किया जा रहा है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही