देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी के साथ पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री के सुपुत्र दिवाकर ने भी इस अवसर पर पौधा लगाया। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “माँ जीवन की पहली गुरु होती हैं और पर्यावरण हमें जीवन देता है। माँ और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे अपनी माताओं के नाम से एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण स्वयं करें।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा और अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

More Stories
चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्राएं सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक, हेमकुंट साहिब के प्रथम ग्रंथी रहे थे चमोली के भ्यूंडार गांव निवासी नंदा सिंह
देहरादून की रायपुर पुलिस ने दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों को कब्ज़े से चोरी की गई करीब 7 लाख रुपयों के चोरी किये जेवरत किये बरामद,उत्तरप्रदेश मे नाज़िबाबाद के रहने वाले है पकडे गये दोनों आरोपी.!
देहरादून की सेलाकुई पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे अवैध चरस की बरामद, पकड़ा गया आरोपी मजदूरों और छात्रों को नशा बेचकर कमा रहा था बड़ा मुनाफा.!