मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र देहरादून कैंट के अंतर्गत बंच केबिल से वंचित क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा किये जा रहे बंच केबिल कार्य हेतु ₹ 4.92 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी में तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत ग्राम धराली, हर्षिल तथा तहसील डुण्डा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट एवं मोरी क्षेत्र में आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 123 आवासीय भवनों के प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए ₹ 3.00 लाख प्रति भवन की दर से मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल ₹ 3.69 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है, जिसका शासनादेश भी जारी किया गया है।
राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के साथ ही प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्धों को लाया गया थाने
मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग, प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : मुख्यमंत्री
दुर्गम यात्राओं मे केदारनाथ एवं यमुनोत्री धाम में SDRF ने तत्परता से संभाला मोर्चा, घायल व्यक्ति और अस्वस्थ श्रद्धालु को पहुँचाया अस्पताल.!