March 5, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री धामी पहुचे डालनवाला थाने मे मगर थाना प्रभारी नदारद, हवालत मे गंदगी देख चढ़ा cm का पारा,एसएचओ डालनवाला के ना पहुंचने पर किया लाइन हाजिर !

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डालनवाला पुलिस थाने का औचक निरीक्षण कर सफाई से लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। सफाई की बदहाल व्यवस्था और एसएचओ मनोज मैनवाल को बहुत देर तक नदारद पाने पर लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया। मैनवाल सीएम के आने की सूचना मिलने के बावजूद बहुत देर से थाने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने थाने के रजिस्टर भी खंगाल लिए। वहां मौजूद आम लोगों से बातचीत की। उनकी शिकायतों को सुना।

सीएम ने थाने के कारागार (लॉकअप) में गंदगी और अव्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे एसएसपी अजय सिंह से तत्काल समुचित साफ सफाई और मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने उनके निर्देश पर तुरंत एसएचओ मनोज मैनवाल को लाइन हाजिर कर दिया

 

You may have missed

Share