देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के देवाल-खेता मोटर मार्ग पर सुयालकोट बीते दो वर्ष से डेंजर जोन बना है। जिसका शनिवार को लोनिवि के प्रमुख अभियंता देहरादून दीपक यादव ने स्थलीय निरीक्षण कर सड़क का जायजा लेते हुए विभाग के इंजीनियरों को स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।
शनिवार को प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने पिंडर घाटी पहुंचे और दैविक आपदा से हुए नुक़सान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पैठानी पुल, हरमनी, सुनाऊं, कुलसारी, देवाल के सुयालकोट में क्षतिग्रस्त सड़क का मुआयना किया। सुयालकोट के स्थाई समाधान के लिए टीएचडीसी से डीपीआर तैयार कर समाधान करने का निर्देश दिया। क्षेत्र प्रमुख डॉ दर्शन दानू ने मोपाटा होते नई सड़क बनाने, देवाल-वाण मोटर मार्ग का सीआरएफ मद से डेढ लाइन और होटमिकस करने, कुंनारबैड से चेस सड़क के स्कवर और दीवाल लगाने, लोनिवि थराली में स्टाफ की नियुक्ति करने, विभिन्न प्रस्तावित सड़कों स्वीकृति देने की मांग उठाई। इस मौके पर क्षेत्र प्रमुख डॉ. दर्शन दानू, मुख्य अधिक्षण अभियंता चीफ़ पौड़ी राजेश शर्मा, अधिक्षण अभियंता लोनिवि गोपेश्वर राजेन्द्र चन्दा, लोनिवि के ईई दिनेश गुप्ता, सहायक अभियंता जगदीश टम्टा आदि मौजूद थे।

More Stories
एसटीएफ ने पकड़ी इस साल की सबसे बड़ी नशे की खेप,STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कुमाऊँ यूनिट को मिली बड़ी सफलता,करीब 25 लाख रुपयों की MDMA के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,
1 सितम्बर को मौसम विभाग की भारी बारिश की सम्भवना के मद्देनजर देहरादून के समस्त विद्यालयों,कक्षा 1 से 12 तक एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रादेशिक सम्मेलन को किया सम्बोधित