-26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए एक गिरफ्तार, वाहन सीज
गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा उप चुनाव में आदर्श आचार संहिता बनाये रखने के लिए चमोली पुलिस की ओर से अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही अवैध नशे का कारोबार कर चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में मंगलवार को कोतवाली जोशीमठ पुलिस को मुखबिर की ओर से सूचना मिली की एक पिकअप वाहन में सब्जी की पेटीयों की आड़ में मलारी की तरफ अबैध अंग्रेजी शराब परिवहन की जा रही है। सूचना पर पुलिस की ओर से सुराईथोटा बाजार के आगे लोहे के पुल के पास चेकिंग के दौरान आरोपित बिजनौर के सैफपुर निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र राजेश कुमार को वाहन संख्या यूके 08 सीबी 5296 (पिकअप) में 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध कोतवाली जोशीमठ में मामला पंजीकृत किया गया है। अवैध शराब को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली निरीक्षक राकेश भट्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह नेगी, सिपाही अरूण गैराला, हरीश कांडपाल, प्रकाश बालो आदि शामिल थे।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल झूलाघर, मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से साकार हुआ उत्तराखंड राज्य गठन का सपना.!
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी को लेकर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ने की आपातकालीन बैठक,बैठक मे मौजूद पदाधिकारियों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा शिकायती पत्र.!
एसएसपी दून की सख्ती से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछा, ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर एवं संचालक को किया गिरफ्तार