चमोली: सोशल मीडिया जहां कई तरह की जानकारियां प्राप्त करने के आलावा अपनी बात को लोगों तक पहुंचाने का एक अच्छा माध्यम है तो वहीं कई बार यहाँ की तरह की अफवाहों को भी देखा गया है। इस बीच अब एक मैसेज वायरल किया जा रहा है, जिसमे चमोली जिले में रिक्टर स्केल पर 8.5 तीव्रता वाला भूकंप आने की अगले 24 घंटो में संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही जनपद पिथौरागढ़ में इसका केंद्र होना बताया जा रहा है। चमोली पुलिस का कहना है कि, यह मेसेज पहले भी वायरल हुआ था जिसका हमारे द्वारा पहले भी खंडन किया गया था।
वहीँ अब एक बार फिर चमोली पुलिस ने बताया कि, यह ख़बर झूठी है, आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस एवं प्रशासन प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की आपदा से बचने के लिए सावधानी बरतें और तात्कालिक रूप से उठाए जाने वाले कदमों की जागरूकता रखें। साथ ही पुलिस ने अपील के है कि, भय के माहौल को बढ़ावा न दें। अफवाहों एवं भ्रामक तथ्यों को बिना आधिकारिक पुष्टि के फॉरवर्ड न करें।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं