देहरादून: लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड में ग्रीन जोन वाले 9 जिलों में दी गई छूट का फैसला वापस ले लिया गया है। ऐसे में अब प्रदेश के सभी जिलों में दुकाने सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही खुलेंगी।
रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में कोरोना वायरस के स्थिति की समीक्षा की। बैठक में तय किया गया कि, प्रदेश के शहरी व पहाडी क्षेत्रों में केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद से एक बार फिर प्रदेश भर में एक ही व्यवस्था लागू हो गई है।
बता दें कि, इससे पहले शनिवार को प्रदेश के ग्रीन जोन वाले जिलों में दुकानों को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खोलने की छूट दी गई थी। साथ ही शराब, नाई आदि दुकानों पर प्रतिबंध जारी रखा गया था।

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!