
वादी श्री नरेंद्र सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी कमलुवागांजा निकट त्रिमूर्ति मॉल मुखानी द्वारा थाना मुखानी में दिनांक 29/01/2022 को तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त गणों के द्वारा अपनी ,युवा शक्ति कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ नाम की फर्म का टेक महिंद्रा कंपनी के साथ ई -राशन कार्ड बनाने का फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर और ई -राशन कार्ड बनाने का काम दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर , 15 लाख रुपए की ठगी की गई है जिस संबंध में थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या 38/22 धारा 420/504/506 भादवि बनाम ज्ञान प्रकाश सिंह आदि पंजीकृत किया गया था तथा दौराने विवेचना मुकदमे में धारा-467/468/471/120 B भादवि की बढ़ोतरी की गई।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-*
थाना मुखानी में पंजीकृत मुकदमें में काफी समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* महोदय द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं
*श्री रमेश बोहरा थानाध्यक्ष मुखानी* के द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई टीम द्वारा क्षेत्र में पतारसी ,सुराग रसी एवं मुखबिर मामूर कर फरार अभियुक्त कविंद्र चंद पुत्र श्री प्रेमचंद निवासी ग्राम हयूपानी पो0ओ0 पाभै तहसील /थाना कोतवाली पिथौरागढ़ ,हाल निवासी- निकट आईटीआई घोसीकुआं , अमाऊ थाना कोतवाली खटीमा जिला उधम सिंह नगर ,उम्र 40 वर्ष को पुलिस टीम ने भाखड़ा पुल के पास कालाढूंगी रोड थाना मुखानी से गिरफ्तार किया तथा दिनांक 20/03/2023 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
*पुलिस टीम*
*1-* उ0नि0 अनिल कुमार प्रभारी चौकी आम्रपाली
*2-* कानि0 कुन्दन शाही.
*3-* कानि 0 धीरज सुगड़ा

More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा