
सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार )नैनीताल
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आज दोपहर सीबीआई की टीम ने छापेमारी करते हुए दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। सीबीआई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया, और कई अधिकारी सतर्क हो गए। हालांकि, अब तक सीबीआई की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि सीबीआई द्वारा रेलवे सुरक्षा बल काठगोदाम के एक कर्मचारी एवं एक लालकुआं रेलवे स्टेशन के कर्मचारी को उठाकर उनसे कड़ाई के साथ पूछताछ की जा रही है।

More Stories
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी सब्ज़ी बेचने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक का कारोबार.!
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन,सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक.!
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन