उत्तराखंड में जागेश्वर मंदिर समिति की प्रबंधक को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज…….
अल्मोड़ा: जागेश्वर मंदिर समिति की प्रबंधक को जान से मारने की धमकी देने और गालीगलौज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रबंधक ने इस मामले में थाना दन्यां में नामजद तहरीर सौंपी है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
जागेश्वर मंदिर समिति की प्रबंधक ज्योत्सना पंत ने तहरीर देकर बताया कि जागेश्वर क्षेत्र के मंतोला गांव निवासी चंद्रशेखर भट्ट ने बीते एक अगस्त को जागेश्वर में उनके कार्यालय में आकर तोड़फोड़ की थी। वे उस समय कार्यालय में मौजूद नहीं थी।
आरोप है कि वह दोबारा पांच अगस्त को उनके कार्यालय पहुंचा। उस समय वह मंदिर परिसर में थीं। आरोपी ने उन्हें गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने बताया कि चंद्रशेखर भट्ट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
1 सितम्बर को मौसम विभाग की भारी बारिश की सम्भवना के मद्देनजर देहरादून के समस्त विद्यालयों,कक्षा 1 से 12 तक एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रादेशिक सम्मेलन को किया सम्बोधित
सीएम धामी की सादगी ने दिया ‘लोकल फॉर वोकल’ का संदेश, मेलाघाट रोड पर पैदल चलकर मिलन डेरी में पी चाय