कैबिनेट मंत्री डा0धनसिह रावत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के गॉंव-गॉंव में कर रहे प्रवास गॉंवों में चौपाल लगाकर लोगों को दे रहे सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव चलो अभियान आम लोगों के बीच जाकर उनके सुख दुःख में भागीदार बनने का जरिया है।इसके साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की सटीक जानकारी पहुंचाना भी अभियान का मकसद है। यह अभियान सरकार और जनता के मध्य परस्पर सेतु का काम करेगा।
गांव चलो अभियान के तहत अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विभिन्न गॉंवों में प्रवास पर डटे सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि गांव चलो अभियान सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गॉंवों में चौपाल लगाकर आम लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका फीडबैक भी प्राप्त करना है।
कैबिनेट मंत्री डॉ रावत गांव चलो अभियान के तहत रविवार रात्रि को अपनी विधानसभा क्षेत्र के सुदूर थलीसैण विकासखंड के कैंयूर गांव में प्रवास कर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं गांववासियों के साथ चौपाल लगाएंगे। इस दौरान वह सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ ही अपने विभागों की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे। इससे पहले डॉ रावत ने आज पैठाणी के नोडी गांव के बूथ संख्या 31 में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने अनुसूचित बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाकर सभी बूथवासियों से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री डॉ रावत का भव्य स्वागत कर जमकर नारेबाजी की।

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !