
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने भारी बारिश एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को सड़कों को तत्काल ठीक करने के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली एवं पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
लोनिवि मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत विकासखण्ड एकेश्वर में भारी बरसात से क्षतिग्रस्त ज्वाल्पा -खिर्कू-पाबो मोटर मार्ग स्थित निमोलिया गदेरे का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों शीघ्रता से उसके समीप पुस्ता निर्माण करने और उसके समीप क्षतिग्रस्त सड़क ठीक करने के लिए लोनिवि अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में आपदा से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण कर लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ उनके निराकरण के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।


More Stories
सहस्त्रधारा रोड के पास स्थित स्पा सेन्टर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, अनैतिक देह व्यापार के धंधे को संचालित कर रही महिला को किया गिरफ्तार
छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला, *साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल अपराधों तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरुक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारंभ