
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आकाशदीप एनक्लेव फेस टू में तीन बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं से लाखों रुपए की नगदी एवं जेवरात लूट लिए।जानकारी के अनुसार रोहाना क्षेत्र के बहेड़ी गांव निवासी आशीष कुमार त्यागी जो कि अपने परिवार सहित मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आकाशदीप एनक्लेव फेस टू में अपना मकान बना कर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार रात अपने गांव बहेडी गए थे। घर में उनकी मां,पत्नी और बहन थी बताया कि बुधवार सुबह करीब तीन बजे उन्हें घर में कुछ सामान गिरने की आवाज आई तो उन्होंने उठकर देखा कि तीन बदमाश घर में घुस गए हैं। घर में मौजूद महिलाओं ने उनका विरोध किया तो उन्होंने महिलाओं से मारपीट कर डाली और आतंकित करते हुए घर में लगभग सवा दो लाख रुपये नगद, सोने के जेवरात जिनकी कीमत 30 से 31 लाख रुपए बताई जा रही है को लूट कर फरार हो गए। जिसके बाद मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया और इसकी सूचना मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर इसकी पड़ताल की। पीड़ित ने बताया कि उनके द्वारा लिखित रूप से पुलिस को शिकायत दे दी है। इस बारे में एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। अभी पूरी जानकारी एकत्र होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

More Stories
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी सब्ज़ी बेचने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक का कारोबार.!
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन,सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक.!
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन