देहरादून
आज दिनांक 28/ 01 /2026 को सेलाकुई बाजार में एक 03 वर्षीय बच्चा लावारिस हालत में घूमता हुआ पाया गया, जिसे सुरक्षा की दृष्टि एवं परिजनों की तलाश हेतु चीता यूनिट द्वारा थाने लाया गया। बच्चों से प्रेम पूर्वक जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो बच्चा अपने तथा अपने परिजनों के विषय में कुछ भी नहीं बता पाया । बच्चे के परिजनों की तलाश हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से तथा व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से तथा स्थानीय लोगों को बच्चे की फोटो दिखाकर प्रयास किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप बच्चे के परिजनों को तलाश कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चों के परिजनों द्वारा बताया गया कि वह आसपास के क्षेत्र में मजदूरी का काम करते हैं तथा उनका बच्चा घर के बाहर खेलते हुए खेल-खेल में ही घर से दूर निकल कर भटक गया ।
बच्चे की सकुशल बरामदगी तथा पुलिस द्वारा की गई त्वरित करवाई पर बच्चे के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति