-यात्रा मार्ग के खतरनाक बने रास्तों का सुधारीकरण हुआ शुरु
गोपेश्वर (चमोली)। हेमकुंड यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भारतीय सेना की 418 इंडिपेंडेंट इंजीनियरिंग कोर ने हेमकुंड गुरुद्वारे तक पैदल आवाजाही सुचारु कर दी है। इसके साथ ही सेना के जवानों ने यात्रा मार्ग के खतरनाक बने हिस्सों का सुधारीकरण और घोड़े-खच्चरों के मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरु किया जाएगा।
बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब की यात्रा तैयारियां जोरों पर है। यात्रा तैयारियों को लेकर हेमकुंड साहिब के यात्रा मार्ग से बर्फ हटाकर भारतीय सेना के 35 जवान और 15 सेवादार गुरुवार को हेमकुंड साहिब पहुंच गए हैं। जहां सेना के जवानों और सेवादारों ने अरदास कर गुरुद्वारा प्रांगण के द्वार खोल दिए हैं। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट आगामी 25 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि यात्रा मार्ग का सीढ़ियों वाला हिस्सा खतरनाक बना हुआ है। जिसे अब सेना के जवानों की ओर से दुरुस्त करने का कार्य शुरु कर दिया गया है। साथ ही यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की आवाजाही के मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग के सुधारीकरण में जुटे जवानों ने आगामी 20 मई तक यात्रा मार्ग को चाक-चौबंद करने की बात कही है।

More Stories
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने sog की मदद से भूसे के ढेर मे ढूंढ निकाली छोटी सी सुई, मांडू वाला जंगल मिली सड़ी गली लाश की सुलझाई गुथी,मृतक महिला कि हत्या के आरोप मे मृतका के पहले पति को किया गिरफ्तार, हालात से तंग आकर पति ने ही दिया था अपनी पूर्व पत्नी की हत्या को अंजाम !
देहरादून की सड़को पर उतरकर सचिव लोकनिर्माण और डीएम सविन बंसल ने किया सड़को का निरिक्षण,निरीक्षण के दौरान पुरे शहर मे सड़क रेस्टोरेशन कार्य पर जताया संतोष,
हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने तमंचा दिखाकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी वज़िद को किया गिरफ्तार, युवती ने दोस्ती करने से किया मना तो आरोपी ने तमंचे के दम पर अपहरण का किया था प्रयास !