देहरादून
ऑल इंडिया कॉउंसिल ऑफ़ इंटेलेक्चुअल ने विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया। देहरादून के प्रसिद्ध व्यवसायी अनीश विरमानी को संस्था की ओर से उत्तराखण्ड रत्न अवार्ड दिया गया। देहरादून के सुभारती रासबिहारी बोस यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉक्टर अतुल कृष्ण ने की। कार्यक्रम में भारत के कई समाजसेवी, व्यवसायी, डॉक्टर और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। संस्था हर साल देशभर के विशिष्ट लोगों को सम्मानित करती है। ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ़ इंटेलेक्चुअल ने इस मौके पर विरमानी के साथ ही सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉक्टर अतुल कृष्ण, जस्टिस राजेश टंडन, सदस्य ह्यूमन राइट्स काउंसिल के आरएस मीणा, हिमालय वैलनेस के डॉ एस फारूक, अपना परिवार सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम भट्ट, डॉ ज्योति श्रीवास्तव, इंद्रमणि पंदानी, अवनी कमल, डॉ जीवन आशा, सुभारती रासबिहारी बोस के प्रिंसिपल डॉक्टर लोकेश त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी डॉ रविंद्र प्रताप आदि भी सम्मानित किए गए।

More Stories
पुलिस ने विक्रम शर्मा के दो कातिलों को वाराणसी से किया गिरफ्तार, तीसरे आरोपी की तलाश मे पुलिस की नोएडा मे दबिश जारी !
सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने देहरादून से लेकर हरिद्वार तक किया औचक निरिक्षण,हरिद्वार अतिथि गृह की बदहाली पर लगाई ज़िम्मेदारो को लताड़,जल्द से जल्द व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश !
उत्तराखण्ड एसटीएफ ने नकल माफियाओ पर की कड़ी कार्यवाही,10 लाख रूपये लेकर SSC मल्टी टॉस्किंग की परीक्षा पास कराने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,