उत्तराखंड में मंगलौर सीट पर बसपा ने दिवंगत विधायक के पुत्र को दिया टिकट, पार्टी ने किया जीत का दावा…….
हरिद्वार: मंगलौर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा करने के साथ ही बसपा ने जीत का भी दावा कर दिया है। पार्टी ने यहां दिवंगत विधायक के पुत्र पर ही दांव खेला है।
मंगलौर सीट से बसपा ने टिकट को लेकर सस्पेंस खत्म कर दिया है। पार्टी की ओर से दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को को ही टिकट देने पर आधिकारिक घोषणा कर दी है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बसपा उपचुनाव में मंगलोर सीट जीतेगी। इसके लिए प्रदेश भर के कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपचुनाव में मजबूती के साथ लगेंगे।


More Stories
6 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन,राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार को पर्यावरणीय मंज़ूरी, रनवे 3,000 मीटर तक बढ़ेगा, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार कुमाऊं के लिए ऐतिहासिक कदम–मुख्यमंत्री धामी
भूस्खलन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड और ओडिशा मिलकर करेंगे कार्य, यूएसडीएमए-ओएसडीएमए के बीच जल्द होगा एमओयू