देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित दो दिवसीय संस्कृत भाषा प्रतियोगिताऐं बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हो गयी है।
बुधवार को द्वितीय दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में वरिष्ठ वर्ग के नाटक में राइका वाण विजेता रहा, समूह नृत्य में राइका देवाल प्रथम, राइका वाण द्वितीय, राइका सवाड तृतीय, वाद-विवाद में राइका वाण प्रथम, राइका मेलखेत द्वितीय, राइका मुदोली तृतीय, समूह गान में राइका देवाल प्रथम, राइका स्वांग द्वितीय, राइका वाण तृतीय, श्लोकोच्चारण में राइका देवाल की वंदना प्रथम, राइका देवाल के अरविंद द्वितीय, राइका सवाड की मंजू तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एमआर घुनियाल, डा. विरल पटेल, खंड संयोजक कुलदीप सिंह शास्त्री, बलवीर चन्द्र, राजपाल राणा, बीसी मिश्रा आदि मौजूद थे।

More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी