गोपेश्वर/देवाल (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।
भाजपा की ओर से चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर, देवाल, पोखरी समेत अनेक स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारे लगाते शहर और नगर क्षेत्र में यात्रा निकाली गई। गोपेश्वर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार, दीपक भट्ट, कुलदीप वर्मा, महेंद्र राणा, हर्षवर्धन आदि मौजूद थे, वहीं दूसरी ओर देवाल में क्षेत्र पंचायत सदस्य जशवंत सिंह कुंवर, भाजपा के वरिष्ट नेता पुष्कर फर्स्वाण, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, गोपाल दत्त, महामंत्री युगराज सिंह बसेड़ा आदि मौजूद थे।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक