देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व ईगास व बूढ़ी दीवाली की हार्दिक शुभकामना दी है । उन्होंने आह्वाहन किया, हम सबकी जिम्मेदारी है कि देवभूनि की उन्नत संस्कृति व समृद्ध परम्परा को प्रदर्शित करने वाले इस महाउत्सव को व्यापक स्वरूप में मनाए और भावी पीढ़ी को गौरवान्वित करने वाली सांस्कृतिक पहचान सौपने का कार्य करें । उन्होंने अपील की, हम सबको न केवल स्वयं अपने अपने गाँवों में पारंपरिक रूप में इसे मनाना चाहिए बल्कि अपने जानकर प्रवासी लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए । उन्होंने जानकारी दी कि इस बार पार्टी भी संगठन स्तर पर देवभूमि के इस लोकपर्व को व्यापक स्वरूप में मनाने जा रही है, जिसमे पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अधिकाधिक संख्या में अपने मूल स्थानों पर भागेदारी करेंगे।

More Stories
राजधानी देहरादून से तबादला होने पर एस पी सिटी और एस पी ट्रैफिक को दीं शानदार विदाई, दोनों अधिकारियो के काम को लेकर पुराने पलो को किया गया याद,
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर आसिम खान का उत्तराखंड आगमन पर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन, आने वाले चुनाव को लेकर किया विचार विमर्श, कार्यकर्ताओ मे आगामी चुनाव को लेकर भरा जोश.!
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’