देहरादून। नशामुक्त देवभूमि की परिकल्पना को साकार किये जाने हेतु जनपद में नशे के विरूद्ध व्यापक अभियान चलाये जाने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कडे दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्ष अपराध के निर्देशन में जनपद में गठित एएनटीएफ टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित नशा मुक्ति केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त के क्रम में आज पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स नीरज सेमवाल के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम द्वारा थाना पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित 04 नशा मुक्ति केन्द्रों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नशा मुक्ति केन्द्रों में दाखिल मरीजों के खाने, रहने तथा इलाज की सुविधाएं सन्तोषजनक पायी गयी एवं केन्द्रों में दाखिल मरीजों की नशा मुक्ति हेतु काउन्सलिंग की गयी। जनपद में एएनटीएफ टीम द्वारा नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के अन्तर्गत लगातार कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
पिरान कलियर क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर STF ने की बड़ी कार्रवाई,मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त किये गिरफ्तार,1150 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल एवं 10 कोडीन कफ सिरप बरामद,अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कलियर, जनपद हरिद्वार में धारा 8/22/29 NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग हुआ पंजीकृत।