उत्तराखंड में हरक सिंह की बीजेपी में वापसी पर बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दें दिया बड़ा बयान…….
देहरादून: हरक सिंह रावत की भाजपा में वापसी की चर्चाओं पर क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष भट्ट? कही बड़ी बातहरक सिंह रावत की भाजपा में वापसी की चर्चाओं पर क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष भट्ट?
कही बड़ी बातभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने की संभावना से इन्कार करते हुए कहा, हरक सिंह रावत की भाजपा की ज्वाइनिंग का सवाल ही नहीं है।
कहा, हरक सिंह का निष्कासन केंद्रीय नेतृत्व ने किया है। उनकी ज्वाइनिंग के बारे में निर्णय केंद्र ही लेगा।भट्ट प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हरक सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने की संभावना से जुड़ी चर्चाएं गरमा रही हैं।
सोशल मीडिया पर भी ऐसी खबरें खूब वायरल हो रही हैं। हरक सिंह रावत और उनकी पुत्र वधू अनुकृति गुसाईं ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं।
अनुकृति लैंसडौन विस सीट से 2022 में विस चुनाव लड़ी थी। वह अब कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी हैं। उनके इस्तीफा के बाद सियासी हलकों में इन चर्चाओं ने खासा जोर पकड़ा था कि वह भाजपा में शामिल हो जाएंगी। उनके साथ हरक सिंह की भी भाजपा में ज्वाइनिंग की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन भाजपा अध्यक्ष ने इन्कार कर इन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है।


More Stories
ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही,एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की टीम ने पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान,एमडीडीए कॉलोनी में रह रहे 22 संदिग्धों को लिया हिरासत मे,लापरवाही बरतने वाले 15 मकान मालिकों पर ठोका 10,10 हज़ार का जुर्माना !
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र मे महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, बालासुन्दरी मंदिर के जंगल मे बोरे मे मिला सड़ा गला शव,पुलिस अधिकारियो का अमला पहुंचा मौके पर,पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकर जाँच की शुरू !
राज्य मे घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं, व्यवसायिक प्रतिष्ठान अपने स्टॉक को समझदारी से करें प्रबंधित – सतपाल महाराज !!