गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में अतिविशिष्ट अतिथियों तथा श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है रविवार को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह एवं उच्चतम न्यायालय न्याय मूर्ति संजय करोल तथा कई अन्य अतिथियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।
मंदिर में दर्शन तथा पूजा के बाद बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह तथा उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल को अंगवस्त्र से सम्मानित किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। उच्चतम न्यायालय न्यायमूर्ति ने रावल अमरनाथ नंबूदरी से भी भेंट की तथा गांधी घाट पहुंचकर अलकनंदा नदी के पावन जल से आचमन किया। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उच्चतम न्यायालय न्यायमूर्ति के मंदिर में दर्शन के दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट वेदपाठी रविंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

More Stories
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से अवैध हथियार हुआ बरामद, पुलिस पार्टी पर फायर कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने बदमाश को भेज दिया अस्पताल !