आज दिनांक 25 अक्टूबर 2023 को महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के पास चमन विहार माजरा निवासी एक परिवार मिलने आया
परिवार के द्वारा अध्यक्ष जी को बताया जाता है कि उनका 18 वर्षीय पुत्र घर पर अपना एक सुसाइड नोट लिखकर घर से कहीं चला गया है।
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह जी से फोन पर वार्तालाप कर इस विषय की जानकारी उनको दी
अध्यक्ष जी के अनुरोध पर एसएसपी के द्वारा विषय की गंभीरता को समझते हुए, जिले की पुलिस को अलर्ट कर छानबीन शुरू की गई
कुछ ही घंटे बाद पता चलता है कि वह 18 वर्षीय बालक मसूरी सरकुंडा देवी के निकट पाया जाता है। पुलिस के द्वारा नवयुवक परिवार को सौंप दिया जाता है।
महानगर अध्यक्ष जी के द्वारा जब परिवार को बताया जाता है कि उनका 18 वर्षीय युवक पुलिस को मिल गया है तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाती है।
इस पर परिवार महानगर अध्यक्ष एवं पुलिस प्रशासन को दिल की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञपित किया।साथ ही महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने एसएसपी एवं पुलिस प्रशासन को सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा