
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
जनसंघ संस्थापक व एक निशान एक विधान नारे को बुलंद करने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में आज रानीपुर विधानसभा में पुरानी वैश्य पंचायती धर्मशाला ज्वालापुर मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर डाक्टर मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रहे।
कार्यक्रम में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश को एक नई दिशा देने का कार्य किया। आज का दिन सिर्फ स्मृति का नहीं, प्रेरणा देने वाला है। डा मुखर्जी का नारा एक देश, एक विधान केवल राजनीतिक वाक्य नहीं देश की आत्मा की पुकार है।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारतीय राजनीति और समाज में उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और समय से आगे की सोच के लिए जानने वाला बताया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन और कार्यो ने दिखाया कि वे ना केवल अपने समय के मुद्दों को समझते थे , बल्कि भविष्य की चुनौतियों और अवसरों का भी गहरा ज्ञान रखते थे।यह डाक्टर मुखर्जी की नीति और सोच का ही नतीजा है कि आज केंद्र में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश की बागडोर है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चौहान, पूर्व दायित्वधारी विमल कुमार, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता चमोली, मंडल अध्यक्ष बहादराबाद विपिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष चौक बाजार वरूण वशिष्ठ, कार्यक्रम संयोजक मोहित शर्मा,चमन चौहान सहित जिला पदाधिकारी, निगम पार्षद मौजूद रहे

More Stories
रंगों में घुली संवेदना सतपुली पुलिस ने वृद्ध आश्रम सतपुली में बांटी मुस्कान,अकेले नहीं हैं आप वृद्ध आश्रम में होली संग पौड़ी पुलिस का विश्वास।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण !
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस।