उत्तराखंड में बिनसर हादसा: सीएम धामी ने पीसीसीएफ व सभी वन अफसरों से किया जवाब तलब, कुछ और अफसरों पर गिर सकती है गाज……
देहरादून: वनाग्नि की समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देशों पर रिपोर्ट मांगी। लापरवाही होने पर कुछ और अफसरों पर गाज गिर सकती है।
बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की भीषण घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने पीसीसीएफ (हॉफ) डॉ.धनंजय मोहन समेत सभी जिम्मेदार वन अधिकारियों का जवाब तलब किया है। सीएम ने उन सभी दिशा-निर्देशों पर हुई कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है, जो उन्होंने वनाग्नि नियंत्रण के संबंध में हुई समीक्षा बैठकों में दिए थे।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही पाए जाने पर कुछ और अफसरों पर गाज गिर सकती है। बता दें कि राज्य में वनाग्नि की घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया था और वह लोकसभा चुनाव प्रचार को बीच छोड़ कर उन्होंने समीक्षा बैठक में वन अधिकारियों को दफ्तरों से बाहर निकल कर फील्ड में जाने के निर्देश दिए थे। उनके आदेश के बाद पीसीसीएफ ने वन मुख्यालय में तैनात सभी प्रमुख वन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी थी और उन्हें क्षेत्रीय भ्रमण करने के निर्देश दिए थे।
अब मुख्यमंत्री ने इस बारे में पूछा है कि कितने अधिकारियों ने क्षेत्रीय भ्रमण किया और उन्होंने वनाग्नि रोकने के लिए अपने क्या एक्शन प्लान उपलब्ध कराए। मुख्यमंत्री वनाग्नि पर काबू पाने के लिए अल्पकालिक उपायों के बारे में रिपोर्ट मांगी है। सीएम ने वनाग्नि बुझाने के लिए फायर वाचर्स को उपकरण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए थे, इस बारे में भी उन्होंने जानकारी तलब की है।


More Stories
मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने रिटायर दरोगा के घर से हुई करोड़ो की चोरी का किया खुलासा, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी किये गये 745 ग्राम सोने के आभूषण तथा 02 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण, 01 अवैध पिस्टल .32 बोर 1 अवैध तमंचा .315 बोर घटना में प्रयुक्त 01 सब्बल, 01 मोटरसाइकिल की बरामद.!
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने मुज़फ्फरनगर निवासी सोफियान को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने नाबालिक लड़की हो होटल मे लेजाकर किया था बलात्कार, पुलिस ने नियमो का उल्लंन करने वाले होटल मैंनेज़र और संचालक को भी लिया हिरासत मे, पुलिस ने पर्यटन विभाग को होटल का लइसेंस निरस्त करने के लिए भेजी रिपोर्ट.!
डीएम आशीष चौहान के निर्देश पर दून की सड़कों पर चलेगा ‘गड्ढामुक्ति’ का महाअभियान,15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा गाड्ढे भरने का काम, 30 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य,स्ट्रीट लाइटों के लिए 40 टीमें उतरी मैदान में, रात में टास्क फोर्स कर रही व्यवस्थाओं की निगरानी.!