गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर चमोली से आगे छिनका के स्लाइड जोन के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिससे उसमें सवार दो युवक छिटक कर अलकनंदा नदी में गिरने की सूचना मिली है। जिसके बाद थाना चमोली से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवारों की खोजबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार छिनका के स्लाइड जॉन के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें सवार दो लोग छिटक कर पहाड़ी से अलकनंदा नदी में गिर गए हैं और लोगों ने उन्हें अलकनन्दा में बहते हुए भी देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई इन दिनों अलकनंदा का जलस्तर उफान पर है जिसमें पुलिस को भी सर्च एवं रेस्क्यू कार्य के लिए चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है बताया जा रहे हैं कि बाइक का नंबर यूपी 37 एम 0248 उत्तर प्रदेश का है और संभावनाएं जताई जा रही है कि बाइक सवार धाम में यात्रा पर आए हो।

More Stories
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए, रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में फलदार और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण, सुरक्षा के लिए वायरिंग और दो साल के रखरखाव की व्यवस्था, पौधे लगाना पहला कदम, उन्हें पेड़ बनाना असली जिम्मेदारी – बंशीधर तिवारी
भारत विकास परिषद की मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर द्वारा बी डी इंटर कॉलेज में बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का किया आयोजन, समागम मे मौजूद सभी छात्राओं को युवा अवस्था मे होने वाली बीमारियों को लेकर किया गया जागरूक.!
राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने किया जिला चिकित्सालय का ओचक निरिक्षण,मरीज़ो से बात कर मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायज़ा, अस्पताल की साफ सफाई देख चिकित्सा अधीक्षक को दीं शाबाशी,